Shimla, Sanju
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर बम की धमकी ने हड़कंप मचा दिया। इस बार तीन निजी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेल मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा।
जांच के बाद सब कुछ सुरक्षित
स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली करवाया गया और बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। बम स्क्वाड ने पूरे परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में यह धमकी झूठी साबित हुई।गौरतलब है कि इससे पहले भी राज्य सचिवालय, हाईकोर्ट और डीसी ऑफिस को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस अब ईमेल की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मेल किसने और कहां से भेजा।