Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेना और केंद्रीय राहत टीमें लौटीं.. अब स्थानीय एजेंसियों के जिम्मे राहत और बचाव कार्य

Mandi, Dharamveer

सराज और आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की जिम्मेदारी अब एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय पुलिस को सौंप दी गई है। केंद्र सरकार से आई सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ और आइटीबीपी की टीमें हालात सामान्य होने के बाद वापिस लौट गई हैं।

आपदा के बाद प्रदेश सरकार के अनुरोध पर इन केंद्रीय एजेंसियों को मंडी जिला के सराज क्षेत्र सहित अन्य प्रभावित इलाकों में भेजा गया था। सबसे पहले वायुसेना की टीम ने वापसी की क्योंकि सड़क मार्ग बहाल हो जाने के बाद राहत सामग्री की आपूर्ति सुगम हो गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सेना, एनडीआरएफ और आइटीबीपी की टीमें भी लौट गईं।

मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि इन सभी टीमों ने न केवल सर्च ऑपरेशन में बल्कि राहत सामग्री, दवाइयां और जरूरी सामान दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सड़कों के बंद रहने के दौरान राहत सामग्री पैदल ही प्रभावित लोगों तक पहुंचाई गई।अब राहत और बचाव कार्यों की जिम्मेदारी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), होमगार्ड और स्थानीय पुलिस निभा रही हैं। ये टीमें सराज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सक्रिय रूप से राहत कार्यों और सर्च ऑपरेशन में लगी हुई हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील : हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौटें, बातचीत के लिए सरकार तैयार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण को लेकर जारी विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। इसमें विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा...

हरियाणा भाजपा संगठन को मजबूत करने पर मंथन, मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलीं स्मृति ईरानी

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर स्थित अपने आवास पर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं...

भिवानी में दो रेलवे फाटक रहेंगे बंद, वाहन चालकों को अपनाने होंगे वैकल्पिक रास्ते

Summer express, भिवानी। जिले में रेलवे विभाग की ओर से मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते दो रेलवे फाटकों पर यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे फाटक बंद रहने से इन मार्गों से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.