Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान-बांग्लादेश वीजा डील: भारत की सुरक्षा पर मंडराया नया खतरा

पाकिस्तान  | पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुआ एक ताजा समझौता भारत के लिए गंभीर चिंता का कारण बनता जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों ने राजनयिकों और सरकारी अधिकारियों को वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा देने पर सैद्धांतिक सहमति जताई है। इसका मतलब है कि अब पाकिस्तानी अधिकारी, यहां तक कि खुफिया एजेंसी ISI के सदस्य भी, बिना वीजा के बांग्लादेश में प्रवेश कर सकेंगे।

इस फैसले के खतरनाक नतीजे क्या हो सकते हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पूर्वोत्तर भारत में पाकिस्तान समर्थित गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। ISI पहले भी बांग्लादेश के रास्ते भारत में आतंकवाद, ड्रग्स, और नकली नोट के नेटवर्क चलाने में संलिप्त रही है।

ढाका में पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी और बांग्लादेश के गृहमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) जाहांगीर आलम चौधरी की बैठक में यह सहमति बनी। नकवी को बांग्लादेश में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जो इस बदले हुए माहौल का संकेत है।

बदलती सियासी हवा या रणनीतिक चाल?

शेख हसीना सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तानी एजेंसियों की बांग्लादेश में सख्त निगरानी होती थी। कई पाकिस्तानी राजनयिक भारत विरोधी गतिविधियों में पकड़े भी जा चुके हैं। लेकिन अब नई सरकार के साथ पाकिस्तान को खुली छूट मिलती दिख रही है।

बैठक में पुलिस ट्रेनिंग, आतंकवाद रोधी रणनीति, मानव और ड्रग तस्करी जैसे मामलों में सहयोग की बात भी हुई। अब एक संयुक्त समिति बनेगी जिसकी अगुवाई पाकिस्तान के गृह सचिव खुर्रम आगा करेंगे।

भारत के लिए खतरे की घंटी क्यों?

  • बांग्लादेश की ISI से पुरानी सांठगांठ किसी से छिपी नहीं
  • पूर्वोत्तर भारत में पाकिस्तान समर्थित संगठन पहले भी बांग्लादेश की शरण लेते रहे
  • अब बिना वीजा के आवागमन से भारत-विरोधी योजनाएं बनाना और आसान होगा

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.