Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुड़गांव में बर्थडे पार्टी का खौफनाक मोड़: चाकुओं से गोदा युवक

गुड़गांव |  नाथूपुर इलाके में एक बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। देर रात पार्टी में घुसे पड़ोसी युवक ने गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल युवक को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पुलिस को वारदात की सूचना दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नवीन, जो नाथूपुर में जिम चलाता है, पहले से ही चार आपराधिक मामलों में संलिप्त है। आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई को नाथूपुर में चल रही जन्मदिन की पार्टी के दौरान नवीन वहां आ धमका और वहां मौजूद युवकों से बहस करने लगा। जब एक युवक ने उसे समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने चाकुनुमा हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक ने बयान में बताया कि अस्पताल ले जाते समय भी नवीन के दोस्तों ने धमकी दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

BSF ने मानवीय पहल से ओडिशा के लापता युवक को परिवार से मिलवाया

Summer express, अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ओडिशा के एक लापता युवक को उसके परिवार से मिलवाया, जो पिछले छह महीने से उससे बिछड़ा हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक बिकाश देहुरी को सुरक्षित उसके पिता और भाई के हवाले किया गया।...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज

Summer express, पटना/भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 28 वर्षीय छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी ने अपने बेटे की मौत के तरीके पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग...

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह...

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...

मनीषा को न्याय दिलाने की मांग पर आमरण अनशन को निकले पिता को पुलिस ने रोका

Summer express, भिवानी। भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उनका काफिला गांव कुडलवास के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद क्षेत्र में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.