Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालना पड़ेगा महंगा, बिलासपुर एसपी की सख्त चेतावनी

Bilaspur, Subhash

चिट्टा तस्करी जैसे गंभीर मामलों पर जागरूकता के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो डालने वालों को अब संभल जाना चाहिए। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी दी है और साफ कहा है कि पुलिस को गुमराह करना और कानून की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना एक दंडनीय अपराध है।

एसपी संदीप धवल ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर झूठे वीडियो डालकर तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत में वे न तो तथ्य प्रस्तुत करते हैं, न ही पुलिस को सूचना देते हैं, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित होती है।ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। ये न सिर्फ अफवाहें फैलाते हैं, बल्कि जांच में भी बाधा डालते हैं.उन्होंने स्पष्ट किया कि आईटी एक्ट के तहत ऐसे कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं, और झूठे या मनगढ़ंत वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने लोगों से अपील की कि यदि किसी को नशीली दवाओं की तस्करी या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो, तो पहले पुलिस को सूचित करें, न कि सोशल मीडिया पर बिना प्रमाण के पोस्ट करें।कानून का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है। तलाशी और जांच की प्रक्रिया एक तय कानून के तहत होती है, जिसकी नकल करना या उससे छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है,”

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि वे जनहित में लगातार सक्रिय हैं, लेकिन कानूनी प्रक्रिया को कमजोर करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.