Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरनाला में सेक्स रैकेट का खुलासा? अचानक रेड से मचा हड़कंप, तीन होटल सील

बरनाला |बरनाला शहर के कई होटलों में चल रहे कथित देह व्यापार को लेकर मीडिया में आई खबर के बाद पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। डीएसपी सतबीर सिंह बैंस की अगुवाई में हुई छापेमारी में पुलिस टीम के साथ नगर परिषद, फायर ब्रिगेड, तहसील और बीटीपीओ कार्यालय के अधिकारी भी शामिल थे। टीम ने तीन होटलों को फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी के चलते तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

छापेमारी शहर के आईटीआई चौक क्षेत्र के होटलों में की गई, जहां पुलिस को देख कई जोड़े घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। सभी की पहचान के लिए आधार कार्ड चेक किए गए और होटल रजिस्टरों की गहन जांच की गई। हालांकि किसी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन सभी की डिटेल्स नोट की गई हैं।

डीएसपी बैंस ने कहा कि यह रेड एसडीएम हरप्रीत सिंह अटवाल के निर्देश पर की गई और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। एसडीएम ने बताया कि होटलों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जो रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासन की ओर से शहर में गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में उठाया गया सख्त कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ अपराधियों में डर पैदा होगा, बल्कि लोगों का प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लगातार 5वीं बार पार्षद बनी सुमन ठाकुर के सिर सजा मेयर का ताज, जितेंद्र शर्मा बने डिप्टी मेयर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर- :करीब एक पूर्व शहरी निकाय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज नगर निगम मंडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। लगातार पांचवीं बार पार्षद चुनी गईं सुमन ठाकुर को मेयर चुना गया, जबकि जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इससे पहले नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी ने सभी...

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...

एनजीओ पर नियंत्रण को लेकर तेज हुई बहस

गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज और विदेशी फंडिंग की निगरानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। विधि विशेषज्ञों और नागरिक समाज से जुड़े कुछ संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में नए कानून लाने के बजाय मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत नियमों, अधिसूचनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...

मोंगला बंदरगाह को लेकर बांग्लादेश-चीन सहयोग पर भारत की नजर

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह मोंगला पोर्ट को लेकर दक्षिण एशिया में नई रणनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हाल के घटनाक्रमों के बाद यह दावा किया जा रहा है कि बंदरगाह के विकास और संचालन में चीनी कंपनियों की भूमिका बढ़ने से क्षेत्र में चीन की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.