Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा पर कांग्रेस का हमला: युवाओं को गुमराह करने और राहत पैकेज में देरी के लगाए आरोप

25 July, 2025

हिमाचल प्रदेश में जॉब ट्रेनी योजना को लेकर सियासी घमासान जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं – उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और विधायक सुरेश कुमार – ने संयुक्त प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर युवाओं को सरकार के खिलाफ भड़का रही है और आपदा राहत जैसे गंभीर मुद्दों पर भी राजनीति कर रही है।

विधायक सुरेश कुमार का बयान

उन्होंने कहा कि विपक्ष युवाओं के भविष्य के साथ खेल रहा है। जॉब ट्रेनी योजना को लेकर झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जबकि योजना का उद्देश्य सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और एकरूप बनाना है। पहले भर्ती प्रक्रिया में अनुबंध, डेली वेज और अन्य अस्थायी तरीकों से भर्ती होती थी, लेकिन अब एक यूनिफॉर्म पॉलिसी लाई गई है। सुरेश कुमार ने स्पष्ट किया कि योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को दो साल की ट्रेनिंग के बाद नियमित किया जाएगा, न कि दोबारा कोई परीक्षा ली जाएगी।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का बयान

उन्होंने कहा कि राज्य में आई आपदा से भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने तुरंत राहत कार्यों की निगरानी की और केंद्र सरकार से राहत पैकेज की मांग की। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब 2023 में विधानसभा में राहत पैकेज का प्रस्ताव आया, तो विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से अभी तक उचित समय पर सहायता नहीं मिली है, जबकि राज्य को अब तक 1200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का बयान

नरेश चौहान ने भाजपा पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि जब जयराम सरकार सत्ता से गई, तो राज्य का खजाना खाली था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए गंभीरता से काम कर रही है। खासतौर पर कड़छम वांगतू पावर प्रोजेक्ट से मुफ्त बिजली के मामले में हिमाचल सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई और जीत दर्ज की। अब प्रदेश को इस परियोजना से 18% मुफ्त बिजली मिलेगी, जो राज्य हित में बड़ा कदम है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लगातार 5वीं बार पार्षद बनी सुमन ठाकुर के सिर सजा मेयर का ताज, जितेंद्र शर्मा बने डिप्टी मेयर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर- :करीब एक महीने पूर्व शहरी निकाय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज नगर निगम मंडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। लगातार पांचवीं बार पार्षद चुनी गईं सुमन ठाकुर को मेयर चुना गया, जबकि जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इससे पहले नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी ने...

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...

एनजीओ पर नियंत्रण को लेकर तेज हुई बहस

गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज और विदेशी फंडिंग की निगरानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। विधि विशेषज्ञों और नागरिक समाज से जुड़े कुछ संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में नए कानून लाने के बजाय मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत नियमों, अधिसूचनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...

मोंगला बंदरगाह को लेकर बांग्लादेश-चीन सहयोग पर भारत की नजर

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह मोंगला पोर्ट को लेकर दक्षिण एशिया में नई रणनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हाल के घटनाक्रमों के बाद यह दावा किया जा रहा है कि बंदरगाह के विकास और संचालन में चीनी कंपनियों की भूमिका बढ़ने से क्षेत्र में चीन की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.