Facebook-f Youtube X-twitter

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की भिड़ंत अब टल सकती है, चोट से जूझ रहे हैं पाकिस्तानी स्टार

25 July, 2025

पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद, नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम को पोलैंड डायमंड लीग में आमने-सामने उतरना था। लेकिन अब इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं, क्योंकि अरशद हाल ही में पिंडली की मांसपेशी की सर्जरी से गुज़रे हैं।

पेरिस में अरशद ने 92.97 मीटर की जबरदस्त दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता था, वहीं नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी अगली डायमंड लीग प्रतियोगिता में स्विट्ज़रलैंड में भी हिस्सा लेने वाले हैं, लेकिन अब अरशद की चोट के चलते उनकी भागीदारी संदिग्ध हो गई है।अरशद के कोच ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य इस साल सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप है, जिसके लिए वे पूरी तरह फिट होना चाहते हैं। कोच बट ने कहा, “अरशद की पिंडली की मांसपेशी लंबे समय से परेशान कर रही थी, इसलिए उन्होंने सर्जरी का फैसला किया। अब वे रिहैब में हैं और धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं।”

कोच का मानना है कि नीरज और अरशद शायद अब सीधे विश्व चैंपियनशिप में ही आमने-सामने दिखें। उन्होंने संकेत दिया कि अरशद संभवतः विश्व चैंपियनशिप से पहले केवल एक इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं।विश्व चैंपियनशिप अरशद के लिए खास महत्व रखती है क्योंकि 2023 में बुडापेस्ट में उन्होंने नीरज चोपड़ा के पीछे रजत पदक जीता था। अब उनकी नजरें इस बार स्वर्ण पर होंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.