Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करगिल विजय दिवस पर PM मोदी का संदेश: वीरों की कुर्बानी को बताया अमर प्रेरणा

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश के वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई का दिन भारतीय सशस्त्र बलों की अदम्य साहस और पराक्रम की गौरवगाथा का प्रतीक है, जब हमारे जवानों ने करगिल की ऊंची पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़कर ‘ऑपरेशन विजय’ को अंजाम दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “यह अवसर मां भारती के उन वीर सपूतों के शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान हर पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।”

साल 1999 में तीन महीने तक चले संघर्ष के बाद 26 जुलाई को भारत ने करगिल युद्ध में विजय प्राप्त की थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए अपने खोए हुए इलाकों को दोबारा हासिल किया था। इस जीत को ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया था।

हर साल इस दिन को करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि देश के उन वीरों को श्रद्धांजलि दी जा सके जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे को करगिल की चोटियों पर लहराया। प्रधानमंत्री का संदेश देश के जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव दोहराता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...

रोहड़ू के बेटे अमित झराटे ने रचा नया कीर्तिमान, ACF परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Summer express/शिमला, संजू -:रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के होनहार युवा अमित झराटे ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में जश्न...

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीमार पति को पीठ पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकती दिखी महिला

Summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों...

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामला: पूछताछ के बाद आरोपी सौरव बिस्वास तिहाड़ जेल भेजा गया

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन की रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की, जिसमें जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.