Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल आपदा पर प्रधानमंत्री से मिले जय राम ठाकुर, पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज की मांग

Shimla, 28 July

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में हालिया आपदा से हुए भारी नुकसान की विस्तृत जानकारी दी और प्रभावित क्षेत्रों के लिए एरिया स्पेसिफिक राहत पैकेज और वन संरक्षण कानून में रियायत देने की मांग की।

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस आपदा में न केवल लोगों के घर तबाह हुए, बल्कि अनेक परिवारों की जमीनें भी बह गईं, जिससे वे पुनर्निर्माण के लिए जमीन तक से वंचित हो गए हैं। ऐसे में प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पुनः बसाने के लिए वन भूमि के उपयोग में कानूनी रियायत देने का आग्रह किया गया।उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी निवेदन किया कि बार–बार आ रही प्राकृतिक आपदाओं के पीछे के वैज्ञानिक कारणों का अध्ययन करवाया जाए, ताकि भविष्य में इससे बचाव की प्रभावी रणनीतियाँ बनाई जा सकें।

जयराम ठाकुर ने बताया कि अकेले सराज, करसोग और नाचन क्षेत्रों में ही 30 जून की रात को 42 लोगों की जान चली गई, जिनमें से 29 मौतें केवल सराज क्षेत्र में हुईं। सराज विधानसभा क्षेत्र में ही लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, जबकि पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 1200 करोड़ के पार पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि आपदा में 500 से अधिक घर पूरी तरह तबाह हुए हैं और 1000 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं जो अब रहने लायक नहीं बचे। धर्मपुर के स्याठी गांव जैसे कई इलाके पूरी तरह से मिट्टी में मिल गए हैं और लोग आज भी खुले में रहने को मजबूर हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य के लिए एक क्षेत्र विशेष आधारित (एरिया स्पेसिफिक) पुनर्वास नीति की तत्काल आवश्यकता है और इसके लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग की गई है।अंत में उन्होंने आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.