नरवाना | जींद के नरवाना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता के बेटे और निजी अस्पताल संचालक डॉ. विकास शर्मा हत्याकांड के एक आरोपी की सीआईए पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी प्रदीप उर्फ नन्हा, निवासी जयसिंहपुर (करनाल), पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर काबू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि डॉ. विकास की हत्या में शामिल आरोपी प्रदीप सफीदों क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है। इसी सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, उसने पुलिस को देख हथियार तान दिया और गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।
गौरतलब है कि 24 जुलाई की रात जींद के सफीदों में भाजपा नेता के बेटे डॉ. विकास शर्मा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में करीब आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।