Facebook-f Youtube X-twitter

कांग्रेस को हराने वाला कौन? पूर्व मंत्री के बेटे का सनसनीखेज आरोप

हरियाणा  | हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर सतह पर आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री संपत सिंह के बेटे गौरव सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। गौरव ने एक ट्वीट कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए पार्टी के ही एक बड़े नेता को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया।

गौरव सिंह ने ट्वीट में लिखा, “हरियाणा में एक नेता हर जलसे में INLD, BSP, JJP, HLP को ‘वोट काटू’ कहता था, लेकिन चुनाव आते ही वही सबसे बड़ा सरकार काटू निकला। अब तय कीजिए- वोट काटू कौन, सरकार काटू कौन और सेटिंगबाज कौन?”

गौरव के इस बयान को प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी कलह से जोड़कर देखा जा रहा है, जो पिछले काफी समय से विभिन्न मंचों और सोशल मीडिया के जरिए सामने आती रही है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन सियासी विश्लेषकों का मानना है कि उनका इशारा पार्टी के कुछ मौजूदा कद्दावर नेताओं की ओर है, जिनका प्रभाव चुनावी टिकट वितरण और रणनीति तय करने में खासा रहता है।

इस बयान से साफ है कि हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व और रणनीति को लेकर मतभेद अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं। इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस में हुड्डा गुट और अन्य नेताओं के बीच टकराव की खबरें सामने आती रही हैं।

हालांकि अभी तक कांग्रेस की ओर से गौरव सिंह के इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में यह बयान पार्टी की अंदरूनी राजनीति में एक और तूफान ला सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.