Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सावन में करंट का कहर : औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत

बाराबंकी (यूपी) | सावन के तीसरे सोमवार की सुबह श्रद्धा का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से भगदड़ मच गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बंदरों की वजह से टूटा बिजली का तार, छत में फैला करंट

हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ जब भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदरों का एक झुंड मंदिर के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों पर कूद पड़ा, जिससे एक जर्जर तार टूटकर टिन की छत पर गिर गया। छत पर खड़े दर्जनों श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। करंट फैलते ही मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए।

मारे गए युवक की हुई पहचान, कई गंभीर घायल

मृतकों में एक की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत निवासी मुबारकपुरा के रूप में हुई है। दोनों की मौत इलाज के दौरान त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। दूसरे मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है और अस्पतालों में घायलों की लंबी कतारें देखी गईं।

प्रशासन और पुलिस मौके पर, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की वजह जर्जर तार है, जिसे बंदरों ने नुकसान पहुंचाया। पुलिस पहले से मौके पर तैनात थी, जिस वजह से राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया।

सीएम योगी ने जताया दुख, दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताया है और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और तत्काल राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।

दो दिन में दूसरी बड़ी घटना

गौरतलब है कि यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले ही उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर में भी करंट की अफवाह के चलते भगदड़ में 8 लोगों की जान जा चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.