Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डल लेक में राधाष्टमी मेले को लेकर प्रशासन सतर्क, ट्रैफिक प्लान और विकासात्मक झांकियों के निर्देश

Dharamshala, Rahul

डल लेक स्थित श्री दुर्वेश्वर महादेव मंदिर में 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाले राधाष्टमी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियों का खाका खींच लिया है। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को मिनी सचिवालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

केवल सिंह पठानिया ने  कहा कि डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है और धार्मिक ग्रंथों में इसे मणिमहेश के समकक्ष बताया गया है। मेले के शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के भी आदेश दिए गए हैं।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लक्ष्य पर काम कर रही है और राधाष्टमी जैसे पर्व इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी जिससे आम जनता तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके।

सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य योजना तैयार करने और नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम को पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.