Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: जल रक्षकों का प्रमोशन, आपदा व स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत 1,386 पात्र जल रक्षकों को पंप अटेंडेंट के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी गई। यह नियुक्तियाँ उन कर्मियों को दी जाएंगी जिन्होंने 31 दिसंबर 2024 तक 12 वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी कर ली है।

कृषि एवं बागवानी को राहत:

कैबिनेट ने वर्ष 2025 के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के तहत सेब और अन्य फलों की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से करने को स्वीकृति दी। गलगल की दर 10 रुपये प्रति किलो तय की गई।

आपदा प्रबंधन में सुधार:

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जानकारी दी कि मंत्रिमंडल ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास उप-समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। इसमें राज्य भर की इमारतों के लिए संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट, आपदा-प्रतिरोधी निर्माण अनिवार्य करने, और SDRF समेत सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की व्यवस्था शामिल है।

वन्यजीव और परिवहन:

देहरा स्थित दुर्गेश-अरण्य प्राणी उद्यान के विकास के लिए 325 पेड़ों के स्थानांतरण को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही देहरा में नया क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) खोला जाएगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा:

राज्य के अस्पतालों में कीमोथेरेपी सुविधा हेतु 18 डे केयर सेंटर अपग्रेड किए जाएंगे। कुल्लू के तेगु-बिहार में 50-बिस्तरों वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। मनाली, सोलन, पांवटा, देहरा, रिकांगपिओ और हमीरपुर में भी मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति को मंजूरी मिली।

डेयरी और तकनीकी शिक्षा:

नाहन, नालागढ़, मोहल और रोहड़ू में नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र, हमीरपुर और ऊना में दूध शीतलन केंद्र और बल्क मिल्क कूलर स्थापित किए जाएंगे। हिमाचल दुग्ध संघ में ERP सॉफ्टवेयर सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे किसानों को मोबाइल के माध्यम से जानकारी सुलभ होगी। साथ ही, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों का युक्तिकरण भी किया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.