Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

न्यूयॉर्क की ऊंची इमारत में गोलियों की बरसात… 5 की मौत, क्यों मचा तांडव?

न्यूयॉर्क |  अमेरिका एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी की दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना है। सोमवार शाम न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन की एक 44 मंजिला बिल्डिंग में अचानक फायरिंग से दहशत फैल गई। हमलावर ने गोलियों की बौछार करते हुए एक पुलिसकर्मी समेत चार लोगों की जान ले ली, फिर खुद को भी गोली मार ली।

घटना के समय बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट को जब गोली चलने की सूचना मिली तो पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मारे गए लोगों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।

कौन था हमलावर?

हमलावर की पहचान 27 वर्षीय शेन तामुरा के रूप में हुई है, जो लास वेगास का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार उसके पास हैंडगन रखने का लाइसेंस था। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे वह हथियार के साथ पार्क एवेन्यू स्थित बिल्डिंग में घुसा और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

हमले के पीछे की मंशा अभी साफ नहीं

फिलहाल हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस क्राइम सीन की गहनता से जांच कर रही है और हमलावर के बैकग्राउंड और मानसिक स्थिति को लेकर भी पड़ताल जारी है।

2025 में अब तक की 254वीं घटना

यह घटना अमेरिका में इस साल अब तक हुई 254वीं सामूहिक गोलीबारी है, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। ये आंकड़े अमेरिका में बंदूक संस्कृति और सुरक्षा चिंताओं पर फिर सवाल खड़े करते हैं।

मेयर की अपील और शहर में दहशत

घटना के बाद न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की थी। उन्होंने लिखा, “मिडटाउन में एक्टिव शूटर की सूचना है। कृपया सावधानी बरतें और इलाके से दूर रहें।” हालांकि अब पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और बिल्डिंग को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

इस भयावह घटना ने एक बार फिर अमेरिका में गन वायलेंस को लेकर चिंता बढ़ा दी है—और ये सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर आम लोग कब तक ऐसे हमलों का शिकार बनते रहेंगे?

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.