Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रूस में 8.8 तीव्रता का भूचाल :  सुनामी का खतरा, दहशत में कई देश

मॉस्को | रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में मंगलवार सुबह एक भयावह भूकंप ने तबाही की दस्तक दे दी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.8 दर्ज की गई, जिससे रूस समेत प्रशांत महासागर क्षेत्र के कई देशों में हड़कंप मच गया। झटकों के तुरंत बाद जापान, अमेरिका, न्यूजीलैंड और इंडोनेशिया में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुछ तटीय इलाकों में समुद्री लहरों के असर भी दिखने लगे हैं।

DGCA की रिपोर्ट में क्या कहा गया?

  • समय और तीव्रता: सुबह 8:25 बजे आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 8.0 मापी गई थी, जिसे बाद में 8.8 पर अपडेट किया गया।
  • भूकंप का केंद्र: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 133 किमी दक्षिण-पूर्व में 74 किमी की गहराई पर था।
  • जापान: देश की मौसम एजेंसी ने 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की है।
  • अमेरिका: अलास्का, कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन और हवाई के तटों को अलर्ट पर रखा गया है।
  • न्यूजीलैंड: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने तटीय इलाकों में खतरनाक धाराओं और असामान्य समुद्री गतिविधियों की चेतावनी दी है।
  • इंडोनेशिया: जियोफिजिक्स एजेंसी के अनुसार, 0.5 मीटर तक की सुनामी लहरें कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकती हैं।

वायरल वीडियो ने दिखाई तबाही की झलक

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें घरों के अंदर फर्नीचर हिलते, दीवारें थरथराती और लोग डर के मारे भागते नजर आ रहे हैं। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

क्या है कामचटका का भूकंपीय इतिहास?

कामचटका और जापान का इलाका भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। जुलाई की शुरुआत में भी इसी क्षेत्र में 7.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 1952 में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे हवाई में 9.1 मीटर ऊंची लहरें उठीं थीं।

अलर्ट पर हैं प्रशांत तटीय देश

रूस के अलावा प्रशांत महासागर से जुड़े अन्य देशों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। तटों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट्स और समुद्री बंदरगाहों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.