अमेरिका | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कुछ एशियाई देशों पर बड़ा आर्थिक प्रहार करते हुए 1 अगस्त 2025 से नए टैरिफ लागू करने की घोषणा की है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जो देश रूस से तेल या व्यापारिक समझौते जारी रखेंगे, उन्हें 25% अतिरिक्त शुल्क और भारी जुर्माने का सामना करना होगा।
ट्रंप प्रशासन का दावा है कि यह फैसला अमेरिकी कंपनियों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लिया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि टैरिफ किन उत्पादों पर लागू होगा, लेकिन संभावना है कि तैयार माल, स्टील, एल्यूमीनियम, पेट्रोलियम उत्पाद और कपड़ा उद्योग इससे प्रभावित हो सकते हैं।
इस फैसले को रूस-यूक्रेन युद्ध और आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। भारत सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।