Facebook-f Youtube X-twitter

दशहरा उत्सव की तैयारी शुरू, 15 साल बाद भगवान रघुनाथ का रथ पहनेगा नया परिधान

30 July, 2025

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इस बार भगवान रघुनाथ का रथ 15 वर्षों के बाद नए वस्त्रों से सजाया जाएगा। रथ पर 300 मीटर कपड़ा लगाया जाएगा, जिसकी सिलाई और सजावट का काम बुधवार से शुरू हो गया है।

ढालपुर मैदान में 2 अक्टूबर को होने वाले भव्य आयोजन के लिए कुल्लू का राजपरिवार भी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटा है। बुधवार को भगवान रघुनाथ मंदिर में पारंपरिक खीर भंडारे का आयोजन हुआ और साथ ही रथ के लिए नए कपड़े की तैयारी विधिवत शुरू की गई।रथ निर्माण और वस्त्र सज्जा की जिम्मेदारी महाराज कोठी से बुलाए गए विशेष कारीगरों को सौंपी गई है, जो पीढ़ियों से इस कार्य को करते आ रहे हैं।

कारदार भगवान रघुनाथ दानवेंद्र सिंह ने बताया कि श्रावण मास को शुभ माना जाता है, इसलिए रथ के कपड़े तैयार करने की प्रक्रिया इसी माह शुरू की गई है। भाद्रपद में शुभ कार्य नहीं होते, इसीलिए रथ की मरम्मत, सजावट और वस्त्र निर्माण इसी समय किया जा रहा है।

छड़ीबरदार भगवान रघुनाथ महेश्वर सिंह ने बताया कि रथ की तैयारी एक विशेष प्रक्रिया है, जिसमें केवल परंपरागत रूप से नियुक्त कारीगर ही शामिल होते हैं। दशहरा से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी ताकि उत्सव में भगवान रघुनाथ का रथ नए स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन दे सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.