Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैलिफोर्निया में अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर क्रैश

अमेरिका  | अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित लेमूर नौसैनिक अड्डे के पास अमेरिकी नौसेना का अत्याधुनिक F-35 स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश हो गया। यह हादसा मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद पायलट ने वक्त रहते पैराशूट के सहारे छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

नौसेना के बयान के मुताबिक, यह विमान VF-125 ‘रफ रेडर्स’ यूनिट से जुड़ा था, जो फ्लीट रिप्लेसमेंट स्क्वाड्रन के तौर पर काम करती है। इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य नए पायलटों और एयरक्रू को फाइटर जेट्स की ट्रेनिंग देना होता है।

F-35 को दुनिया के सबसे एडवांस्ड और महंगे फाइटर जेट्स में गिना जाता है। ऐसे में इसका इस तरह गिरना अमेरिकी सैन्य तकनीक पर सवाल खड़े करता है। दुर्घटना की असली वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन नौसेना ने जांच शुरू कर दी है।

लेमूर एयर स्टेशन कैलिफोर्निया के फ्रेज्नो शहर से करीब 64 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, जो एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

बैकड्रॉप में बड़े सवाल:

F-35 जैसे हाईटेक और अरबों डॉलर के फाइटर जेट की तकनीकी विफलता पर अब फिर से चर्चा शुरू हो गई है। क्या यह हादसा पायलट की ट्रेनिंग से जुड़ा था, या सिस्टम फेलियर की वजह से हुआ – इसका जवाब फिलहाल जांच रिपोर्ट के बाद ही मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.