Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बदला मौसम: अगले 4 दिन बरसात से राहत या आफत?

हरियाणा  | हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। हिसार, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, नारनौल और सिरसा में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जबकि दादरी और झज्जर में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। अंबाला, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में बीती रात से तेज बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है। इन जिलों में सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं।

आईएमडी के मुताबिक, 2 और 3 अगस्त को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जैसे इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना है। लगातार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

संभावित प्रभाव:

  • किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है बारिश
  • शहरों में ट्रैफिक और जलभराव बढ़ा सकता है संकट
  • मौसम रहेगा ठंडा और नमी वाला

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा के 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को हर महीने मिलेगा 2 हजार रुपये जोखिम भत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत करीब 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को राहत देते हुए उन्हें हर महीने 2,000 रुपये जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। यह भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत कर्मचारियों को अब सालाना प्रोत्साहन राशि के बजाय हर महीने निश्चित जोखिम भत्ते...

अंबाला कैंट में खुले गड्ढे में गिरने से नंदी की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट की इंदिरा कॉलोनी में स्टॉर्म वाटर परियोजना के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से एक नंदी की मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग नहीं की गई...

धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप

बोले- मतदाता सूची का शुद्धीकरण वोट चोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के...

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

Summer/शिमला/ संजू -: देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.