Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रम्प की टैरिफ धमकी से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 621, निफ्टी 181 अंक टूटा

नई दिल्ली | भारत पर 25% टैरिफ लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी का भारतीय शेयर बाजार पर बड़ा असर पड़ा है। 31 जुलाई की शुरुआत होते ही बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 621 अंक लुढ़ककर 80,860 पर आ गया, जबकि निफ्टी 181 अंक की गिरावट के साथ 24,673 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर लाल निशान में हैं। टाटा मोटर्स, रिलायंस, महिंद्रा और एयरटेल के स्टॉक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जोमैटो, टाटा स्टील और HUL जैसे कुछ गिने-चुने शेयर मामूली बढ़त में हैं।

ग्लोबल संकेत भी कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी संकेत ज्यादा अच्छे नहीं हैं। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.90% ऊपर जरूर है, लेकिन हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.12% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.68% नीचे कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका का डाउ जोन्स भी कल 0.38% गिरावट के साथ बंद हुआ।

एक दिन पहले दिखी थी तेजी

30 जुलाई को बाजार ने मजबूती दिखाई थी। सेंसेक्स 144 अंक चढ़कर 81,482 पर और निफ्टी 34 अंक ऊपर 24,855 पर बंद हुआ था। लेकिन एक दिन में ही माहौल बदल गया, और बाजार अब अमेरिका की नीतियों से प्रभावित हो गया है। निवेशकों को अब सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, खासकर विदेशी दबाव और वैश्विक संकेतों को देखते हुए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.