Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

32 साल पुराना फर्जी एनकाउंटर :  पंजाब के 5 पुलिस अफसर दोषी

अमृतसर | पंजाब के बहुचर्चित 1993 तरनतारन फर्जी एनकाउंटर केस में आखिरकार सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने तत्कालीन SSP, DSP और 3 अन्य पुलिस अधिकारियों को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी माना है। सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सजा का ऐलान सोमवार को होगा।

किन्हें दोषी ठहराया गया?

दोषी करार दिए गए अफसरों में रिटायर्ड SSP भूपेंद्रजीत सिंह, रिटायर्ड DSP दविंदर सिंह, रिटायर्ड इंस्पेक्टर सूबा सिंह, रघुबीर सिंह और गुलबर्ग सिंह शामिल हैं। अदालत ने इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120-B (आपराधिक साजिश) के तहत दोष सिद्ध किया है।

क्या है पूरा मामला?

साल 1993 में तरनतारन जिले में पुलिस ने 7 युवकों को घर से उठा लिया था। इन्हें बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के हिरासत में रखा गया, अमानवीय यातनाएं दी गईं और फिर दो अलग-अलग फर्जी एनकाउंटर दिखाकर मार डाला गया। झूठी FIR दर्ज कर पुलिस ने दावा किया कि मारे गए युवक आतंकी थे, जबकि हकीकत में इनमें से चार युवक पंजाब सरकार के स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) थे।

शव दिए, अस्थियां

पुलिस ने मृतकों के शव तक परिजनों को नहीं सौंपे और गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन न्याय के लिए सालों तक लड़ते रहे। अंतत: मामला सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को सौंपा गया। जांच में पुलिस की बनाई कहानियां फर्जी साबित हुईं।

CBI जांच में हुआ खुलासा

CBI की रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों एनकाउंटर पूरी तरह फर्जी थे। पुलिस ने एक मामले में कहा था कि एक आरोपी मंगल सिंह को रिकवरी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसके साथियों ने हमला कर दिया, जबकि दूसरे केस में नाके पर गोलीबारी का झूठा दावा किया गया था। जांच में ये दोनों घटनाएं मनगढ़ंत पाई गईं।

अब तक क्या हुआ?

सीबीआई ने इस मामले में कुल 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें से ट्रायल के दौरान 5 की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी 5 को अब दोषी ठहराया गया है। सजा का ऐलान सोमवार को होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.