Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में बारिश और बाढ़ से तबाही: किसानों की नकदी फसलें बर्बाद, 20 करोड़ का नुकसान

Mandi, Dharamveer

लगातार भारी बारिश और 28 जुलाई की रात को जीरो प्वाइंट नाले में आई भीषण बाढ़ ने मंडी जिले में किसानों की कमर तोड़ दी है। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी शहर के सैण मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों में हुआ है। यहाँ खेतों में 3 से 4 फीट तक मलबा भर जाने से भिंडी, करेला, घीया तोरी, फ्रासबीन और अदरक जैसी नकदी फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं।

बाढ़ का पानी सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घरों में भी मलबा भर गया और कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। किसानों ने बताया कि खेतों के साथ-साथ सिंचाई नालियाँ और डंगे भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे आगे की बुआई करना भी मुश्किल हो गया है।

किसान परमानंद सैनी और रिहान सैनी ने कहा कि बाढ़ का पानी खेतों और घरों में घुसने से उन्हें लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है।

जिले में 20 करोड़ का नुकसान

कृषि विभाग उपनिदेशक मंडी, रामचंद्र चौधरी ने बताया कि अब तक जिले में करीब 20 करोड़ रुपए का नुकसान दर्ज किया गया है। इसमें 11 करोड़ रुपए फसलों का और 9 करोड़ रुपए पॉलीहाउस व सिंचाई योजनाओं का आकलन किया गया है। विभागीय टीमें प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आंकलन कर रही हैं और प्रभावित किसानों की सूची भी तैयार की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC पेंशनर्स को हर माह मिलेगी पेंशन, डेफर वेतन बहाल..CM सुक्खू ने वित्तीय सुधारों के बीच विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सचिवालय में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एचआरटीसी पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति,कर्मचारियों के लंबित मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने दावा किया कि...

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.