Bilaspur, Subhash
समलेटू के पास चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर शुक्रवार को हुए भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हो गया। भूस्खलन से सड़क पर मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया और प्रशासन को फिलहाल एकतरफा आवाजाही की अनुमति देनी पड़ी।
यातायात प्रभारी के अनुसार मंडी भराड़ी से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जबकि चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को नौणी-स्वारघाट के पुराने मार्ग से भेजा जा रहा है।प्रशासन और एनएचएआई की टीमें मौके पर मौजूद हैं और सड़क से मलबा हटाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।फोरलेन पर जाम की स्थिति बनी हुई है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, दोनों ओर का यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।