Mandi, 1 August
शुक्रवार सुबह पंडोह डैम के आगे कैंची मोड़ के पास तेज बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ। इसमें सड़क का हिस्सा धंसकर हाईवे पर आ गिरा और एक टैक्सी इसकी चपेट में आ गई। टैक्सी चालक, चंडीगढ़ निवासी जय कृष्ण स्वरूप, घायल हो गया लेकिन गाड़ी डैम में गिरने से बच गई।
भूस्खलन से शिवाबदार गांव का संपर्क मार्ग भी पूरी तरह टूट गया है। यह वही अस्थायी रास्ता था, जिसे 2023 में कैंची मोड़ धंसने के बाद खोला गया था। अब गांव सड़क से पूरी तरह कट गया है।
हाईवे बंद होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पंडोह डैम से पहले ही वाहनों को रोक दिया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मशीनरी मौके पर पहुंच चुकी है और मौसम साफ होते ही एकतरफा यातायात बहाल करने का प्रयास किया जाएगा.