Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

5 वारों में ढह गई अर्थव्यवस्था? कांग्रेस का मोदी सरकार पर सीधा वार

नई दिल्ली |  कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले एक दशक में सरकार की गलत नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार देश की आर्थिक सच्चाई से आंखें मूंदे काल्पनिक दुनिया में जी रही है।

रमेश ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को पांच ऐसे झटके लगे, जिनसे भारतीय अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा – “नोटबंदी ने विकास दर को तोड़ा और करोड़ों लोगों की आजीविका पर गहरा असर डाला।”

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जीएसटी की खामियों ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। उनका कहना है कि “केवल बड़ी कंपनियां ही इस जटिल कर प्रणाली को झेल पा रही हैं, जबकि हज़ारों एमएसएमई बंद होने पर मजबूर हो गए हैं – खासकर गुजरात के स्टील उद्योग में।”

उन्होंने यह भी कहा कि चीन से बढ़ते आयात ने स्थानीय उद्योगों पर सीधा असर डाला है और निजी निवेश ठहराव का शिकार हो गया है। “भारतीय उद्योगपति देश छोड़कर विदेशी नागरिकता ले रहे हैं,” रमेश ने जोड़ा।

इसके अलावा, कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ग्रामीण भारत में मजदूरी स्थिर बनी हुई है, घरेलू बचत घटी है जबकि कर्ज़ का बोझ बढ़ा है। निजी उपभोग में गिरावट और विलासिता की चीज़ों की बिक्री में तेजी आर्थिक असमानता को उजागर कर रही है। अंत में रमेश ने कहा, “मोदी सरकार जमीनी सच्चाई से दूर है और जनता को दिखावे की आर्थिक तस्वीर दिखा रही है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तरेटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवतियों समेत पांच लोगों से चिट्टा बरामद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों समेत पांच लोगों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई थाना नादौन पुलिस की टीम ने तरेटी गांव में गश्त के दौरान की। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम हाई...

मुख्यमंत्री सुक्खू जनता को समर्पित करेंगे संजौली का आधुनिक एसपीएम खेल मैदान, तैयारियां अंतिम चरण में

Summer express/शिमला, संजू-:  राजधानी शिमला के संजौली स्थित एसपीएम खेल मैदान का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन 8 जून को होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस आधुनिक खेल मैदान को जनता को समर्पित करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में शनिवार को शिमला शहरी विधानसभा...

हिसार मॉर्च्युरी में लापरवाही का मामला, महिला के शव को चूहों ने नुकसान पहुंचाया

Summer express, हिसार। हिसार स्थित मॉर्च्युरी में कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्रीजर में रखे एक महिला के शव को चूहों ने नुकसान पहुंचाया, जिससे परिजनों में भारी रोष फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए...

अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत

Summer express, नारनौल। नेशनल हाईवे-148बी पर अकबरपुर फ्लाईओवर के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक ही परिवार की दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने फरार इनोवा...

ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत छापेमारी : बेरोजगार युवक के घर से 10 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद

Summer express, यमुनानगर। जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैदान 2.0’ अभियान के तहत गांव सारन में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मकान से 10.37 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की, जिससे इलाके में चर्चा का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.