Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक जंगल में मिला कंकाल :100 शव दफनाने का दावा

नई दिल्ली | कर्नाटक के धर्मस्थल के पास जंगलों में सालों पुराने दफन रहस्यों की जांच कर रही एसआईटी को पहली बड़ी सफलता मिली है। जांच के तीसरे दिन नेत्रावती नदी के पास जंगल में खुदाई के दौरान करीब चार फीट नीचे एक मानव कंकाल बरामद किया गया है। यह उस स्थान में से एक है, जहां एक पूर्व सफाईकर्मी ने दावा किया था कि उसे 1995 से 2014 के बीच लगभग 100 शवों को गुप्त रूप से दफनाने के लिए मजबूर किया गया था।

SIT की टीम ने यह कंकाल 13 संभावित स्थलों में से छठी जगह पर खुदाई करते हुए खोजा। बरामद हड्डियों में से कई टूटी हुई हैं और फिलहाल सिर की खोपड़ी नहीं मिली है। फॉरेंसिक डॉक्टरों के मुताबिक ये अवशेष संभवतः किसी पुरुष के हो सकते हैं, हालांकि अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

खुदाई के दौरान मौके पर मौजूद पुत्तूर सबडिविजन की सहायक आयुक्त स्टेला वर्गीज ने बताया कि इससे पहले के दो दिन की खुदाई में कुछ नहीं मिला था, लेकिन अब पहली बार मानव अवशेष हाथ लगे हैं। इससे पहले, जमीन से एक पैन कार्ड और डेबिट कार्ड भी बरामद हो चुके हैं।

गौरतलब है कि यह मामला एक पूर्व सफाईकर्मी की शिकायत के बाद सामने आया, जिसने दावा किया था कि उसे वर्षों तक जबरन शव दफनाने को कहा गया। SIT अब बाकी ठिकानों पर भी जांच तेज कर चुकी है, जिससे इस पूरे रहस्य से जल्द पर्दा उठने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.