Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेल में यूट्यूबर का जन्मदिन:  जासूसी केस में चार्जशीट लटकी, बेल की तैयारी शुरू?

हिसार | पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा आज अपना 35वां जन्मदिन जेल में ही मना रही है। ज्योति को 17 मई को गिरफ्तार किया गया था और अब तक पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। अगर 15 अगस्त तक चार्जशीट पेश नहीं होती, तो उसके वकील डिफॉल्ट बेल की अर्जी दाखिल करेंगे।

पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि केस की जांच कर रहे अफसर से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक इस मामले में बयान देने से बच रहे हैं।

पिछले साल गई थी पाकिस्तान और थाईलैंड

ज्योति ने अप्रैल 2023 में पाकिस्तान की यात्रा की थी और फिर सितंबर में थाईलैंड के पटाया शहर गई। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप लगे, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

जेल प्रशासन ने जन्मदिन मनाने से किया इनकार

हिसार की सेंट्रल जेल-2 के सुपरिंटेंडेंट रमेश कुमार ने कहा कि जेल में किसी बंदी का जन्मदिन मनाने का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि, उन्होंने बताया कि महिला कैदियों को योग, सिलाई-कढ़ाई और किताबें पढ़ने जैसी गतिविधियों में शामिल किया जाता है।

कानूनी पेच

ज्योति पर जिन धाराओं में मामला दर्ज है, उनमें 7 साल से अधिक की सजा का प्रावधान है। ऐसे मामलों में पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिन का समय मिलता है। यदि पुलिस ऐसा करने में विफल रहती है, तो आरोपी को डिफॉल्ट बेल मिल सकती है।

यह केस न सिर्फ कानून, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बनता जा रहा है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC पेंशनर्स को हर माह मिलेगी पेंशन, डेफर वेतन बहाल..CM सुक्खू ने वित्तीय सुधारों के बीच विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सचिवालय में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एचआरटीसी पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति,कर्मचारियों के लंबित मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने दावा किया कि...

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.