Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी आपदा पर राज्यपाल का वार: राहत भेजी, सरकार से मांगा जवाब

मंडी  | हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंडी आपदा प्रभावितों के लिए शनिवार को राजभवन से राहत सामग्री से भरी तीन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल खुद भी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक मंडी जिले को सरकार की ओर से कितनी मदद दी गई है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और राहत सामग्री भेजी जाएगी और राजभवन स्वयं भी आपदा राहत के लिए सक्षम है।

पीएम मोदी ने जताई चिंता, केंद्र से मिलेगा सहयोग

राज्यपाल शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने हिमाचल की आपदा पर गहरी चिंता जताई है। पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को अपने रहन-सहन में बदलाव की सलाह दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर संभव सहायता दे रही है और केंद्रीय टीम के आकलन के बाद और भी मदद की जाएगी।

नई गाड़ी पर भी राज्यपाल का कटाक्ष

राज्यपाल ने अपनी नई गाड़ी को लेकर उठे सवालों पर कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए था कि नई गाड़ी क्यों खरीदी गई। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार पुरानी गाड़ी दिल्ली में चलने योग्य नहीं थी, इसी कारण नई गाड़ी ली गई।

मुख्यमंत्री से टकराव के संकेत

नशे के मुद्दे पर राज्यपाल द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री की नाराजगी पर भी राज्यपाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल नशा निवारण केंद्र स्थापित करने की बात कही थी, मुख्यमंत्री किस संदर्भ में प्रतिक्रिया दे रहे हैं, यह उन्हें पता नहीं।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब हिमाचल आपदा को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर सवाल उठ रहे हैं, और राज्यपाल के दौरे और बयानों को सरकार पर परोक्ष दबाव की तरह देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.