Facebook-f Youtube X-twitter

कैंचीमोड़ के पास फिर लैंडस्लाइड, डेडबॉडी लेकर जा रहा परिवार भी फंसा जाम में

मंडी  | चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के कैंचीमोड़ में एक बार फिर लैंडस्लाइड हो गया है। बीते रोज जिस जगह लैंडस्लाइड हुआ था, आज सुबह फिर से उसी जगह बड़े-बड़े बोल्डर पहाड़ से सड़क पर आ पहुंचे हैं। जिससे नेशनल हाइवे पर एक बार फिर वाहनों की आवाजाही बंद हो गया है। लैंडस्लाइड होने से कई वाहन भी जाम में फंस गए हैं। कांगड़ा जिला का एक परिवार जो अपने मृतक रिश्तेदार की डैड बॉडी लेकर नूरपुर जा रहे हैं, पिछले 5 घंटे से कैंचीमोड़ के पास जाम में फंस हैं। साढ़े 8 तक भी मौके पर एनएचएआई की मशीनरी ना पहुंचने से कुछ लोग वाहनों से निकलकर पैदल ही अपने गंतव्य ओर प्रस्थान कर रहें है। आज सुबह तीन बजे तड़के कैंचीमोड़ के पास यह लैंडस्लाइड हुआ है। पंडोह चौकी की टीम सुबह से ही मौके पर ही तैनात है ताकि फिर से लैंडस्लाइड होने पर अनहोनी घटना से बचा जा सके।

बतां दें कि बीते रोज भी कैंचीमोड़ के पास इसी प्वांइट पर भारी लैंडस्लाइड हुआ था। हाईवे के ठीक ऊपर शिवाबदार गांव को जाने वाली सड़क धंसकर नीचें आ पहुंची है। जिस कारण पंडोह डैम तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप्प हो गई थी। बीते रोज भी 9 घंटे की  कड़ी मशक्कत के बाद बाद हाईवे को बहाल किया गया था। वहीं अब एक बार फिर हाईवे ठप्प पड़ गया है। ऊधर, कैंचीमोड़ से ऊपर फोरलेन की रिवर साइड़ भी धंस गई है, जिस कारण यहां पहले ही एक तरफा वाहन गुजर रहें है। इसके अलावा कैंचीमोड़ से लेकर डयोड टनल तक जगह-जगह लैंडस्लाइड़ होने से जान हथेली पर रखकर वाहन यहां से गुजर रहें है। जिला प्रशासन ने इस हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आने के बाद वाहन चालकों से संभलकर चलने की अपील की है।      

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.