Facebook-f Youtube X-twitter

PSPCL का एक्शन: कनेक्शन में बिचौलियों की छुट्टी

पटियाला | नए बिजली कनेक्शन के लिए अब उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। PSPCL (पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उपभोक्ता को कनेक्शन देने से इनकार नहीं किया जाएगा, भले ही वह डिजिटल प्रक्रिया में निपुण न हो। ऐसे उपभोक्ताओं की मदद के लिए मोहाली और ज़ीरकपुर डिविजनों में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित कर दिए गए हैं, जहां प्रशिक्षित स्टाफ उनकी ओर से मुफ्त में ऑनलाइन आवेदन भरता है और उन्हें पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन भी देता है।

बिचौलियों का खेल खत्म करने की पहल

PSPCL का उद्देश्य नई व्यवस्था के ज़रिए पारदर्शिता बढ़ाना और बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म करना है ताकि कोई भी उपभोक्ता शोषण का शिकार न हो। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल पूरी तरह से उपभोक्ता हित में है और डिजिटल प्रक्रिया को आसान और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

टेस्ट रिपोर्ट अब अनिवार्य

नवीनतम सप्लाई कोड 2024 के तहत सभी घरेलू कनेक्शनों (DS) के लिए अब टेस्ट रिपोर्ट देना अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि पहले 20 किलोवॉट तक के लोड पर यह जरूरी नहीं थी। PSPCL ने इस नियम की समीक्षा और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए मामला रेगुलेटर के समक्ष उठाया है।

भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे करें रिपोर्ट

डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंदरपाल सिंह ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता से किसी भी प्रकार की रिश्वत या परेशान करने की शिकायत है तो वह व्हाट्सएप नंबर 96461-75770 या PSPCL पोर्टल पर सीधे सूचना दे सकते हैं। हर ऑनलाइन आवेदन के बाद उपभोक्ता को एक विशेष SMS लिंक भेजा जाता है, जिसके माध्यम से वह शिकायत दर्ज कर सकता है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही या भ्रष्टाचार में लिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.