Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी डूबा, नेता गायब : दीपेन्द्र हुड्डा का सरकार पर बड़ा हमला

भिवानी |  लगातार बारिश से जलमग्न हुए भिवानी के गांवों का दौरा करने पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं, लेकिन न तो सिंचाई मंत्री, न सांसद और न ही कोई विधायक हालात जानने आया।

दीपेन्द्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश के साथ धनाना, तालु, पुर, सिवाड़ा और मुंढाल जैसे गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने खेतों और घरों में भरे पानी की स्थिति देखी और पीड़ित किसानों से मुलाकात की।

हुड्डा ने कहा, “मुख्यमंत्री कहते हैं बाढ़ तो अमेरिका में भी आती है, लेकिन यहां के किसान की चिंता किसी को नहीं। फसल बर्बाद हो चुकी है, और अगली फसल की तैयारी भी मुश्किल है। सरकार को प्रति एकड़ 50-50 हजार रुपये का डबल मुआवजा देना चाहिए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार ग्रामीण, किसान और मजदूर विरोधी है। सिर्फ मार्केटिंग और प्रचार में माहिर है, जमीनी काम नहीं कर रही। हुड्डा ने यह भी दावा किया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है—“यह राज्य अब हत्या, फिरौती और महिला अपराधों में देश में सबसे आगे निकल चुका है।” सांसद ने आश्वासन दिया कि वे और जयप्रकाश किसानों की मांगों को संसद और विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.