Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोपालज पंचकूला ने रक्षाबंधन पर उतारी हैंडमेड राखियों और स्पेशल मिठाइयों की रेंज

Panchkula, 4 August

पंचकूला। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक यह त्योहार हर साल नई उत्सुकता के साथ मनाया जाता है। इस बार रेडीमेड राखियों की जगह हैंडमेड राखियों की मांग में खासा इज़ाफा देखने को मिल रहा है। इसी अवसर पर मिठाइयों, बेकरी और रेस्टोरेंट के क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखने वाले गोपालज ने सेक्टर 8 स्थित अपने आउटलेट पर खूबसूरत हैंडमेड राखियों की विशेष रेंज लॉन्च की है।

लॉन्च के मौके पर गोपालज के मैनेजिंग डायरेक्टर उदयवीर सिंह और गगनदीप सिंह मौजूद रहे। उदयवीर सिंह ने बताया कि इन राखियों को तैयार करने का काम विधवा महिलाओं के समूह को सौंपा गया है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक सहयोग प्राप्त करने का अवसर मिलता है। बच्चों के लिए लाइटनिंग और कार्टून कैरेक्टर राखियों से लेकर युवाओं और वयस्कों के लिए स्टाइलिश डिज़ाइन तक, यहां हर आयु वर्ग के लिए विकल्प उपलब्ध हैं।

राखियों के साथ ही गोपालज ने आकर्षक गिफ्ट हैंपर भी पेश किए हैं, जिनमें चॉकलेट और ड्राईफ्रूट्स के किफायती पैक शामिल हैं। रक्षाबंधन के लिए गोपालज के आउटलेट पर नई मिठाइयों की श्रृंखला भी उतारी गई है, जिसमें खजूर बर्फी, तिरंगी बर्फी, काजू-बादाम-पिस्ता बर्फी और बादाम केसर कतली जैसी विशेष वैरायटी शामिल हैं। इन नई रेंज को बनाने के लिए विशेष मिठाई कारीगर भी जोड़े गए हैं. उदयवीर सिंह के अनुसार, गोपालज हमेशा से अपनी गुणवत्ता और शुद्धता के लिए पहचाना जाता है और यहां स्वाद एवं क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं किया जाता।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब […]

गुरुग्राम में दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध पिस्टल और 11 मैगजीन बरामद

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर-40 ने अवैध हथियारों के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्टल, 11 मैगजीन और एक कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से करीब 3 […]

हरियाणा में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ी, अब 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग ने समयसीमा बढ़ा दी है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार, दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अब 20 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं, मतदाता सूची का […]

पंजाब में बदलेगा मौसम : 30 और 31 अक्टूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता […]

मलप्पुरम में चलती कार में लगी भीषण आग, नकदी और दस्तावेज जलकर राख

Summer express, मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा पुथानाथानी के पास वेत्तिचिरा के चुंगम इलाके में हुआ। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख […]
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.