Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली बोर्ड कर्मचारियों-पेंशनरों करेंगे प्रदर्शन.. OPS बहाली और लंबित भुगतान की मांग 

Shimla, 4 August

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के सामने एक और चुनौती खड़ी हो गई है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी और पेंशनर 7 अगस्त को शिमला में बोर्ड मुख्यालय के बाहर विशाल धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं। 

बिजली बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग है कि बिजली बोर्ड कर्मचारियों के लिए भी ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जाए। साथ ही, सभी लंबित भुगतान को तुरंत जारी किया जाए। यूनियन ने बोर्ड के कुछ आला अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और राज्य सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग की है।


देवेंद्र शर्मा ने कहा कि हाल ही में दावा किया गया है कि बिजली बोर्ड ने 314 करोड़ रुपए का लाभ कमाया है, ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित भुगतान रोके जाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से बोर्ड की हालत बिगड़ रही है। एक समय बिजली बोर्ड में 43 हज़ार से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे, लेकिन अब संख्या घटकर सिर्फ़ 13 हज़ार रह गई है। उनका कहना है कि सरकार बोर्ड को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश कर रही है, जिसका कर्मचारी और पेंशनर कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने साफ़ किया कि उनकी आवाज़ दबाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर हिसार में परिवहन व्यवस्था बेपटरी, निजी बसों ने महिलाओं से वसूला किराया

summer express , हिसार। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। त्योहार को लेकर हिसार के बाजारों में सुबह आठ बजे से रात करीब साढ़े आठ बजे तक रौनक रही। महिलाओं ने भाइयों के लिए आकर्षक राखियां,...

रोहतक: विष्णु हत्याकांड में फोरेंसिक रिपोर्ट और घायल गवाहों की गवाही बनी अहम कड़ी

summer express , रोहतक। विष्णु हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत करने में फोरेंसिक जांच, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की गवाही ने अहम भूमिका निभाई। अदालत में पेश किए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्थापित करने की कोशिश की गई कि घटनास्थल से मिले कारतूस पूर्व विधायक बाली पहलवान के...

अंबाला में ऑब्जर्वेशन होम में भावुक हुआ रक्षाबंधन, बच्चों की कलाई पर बंधी राखी

summer express ,अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और विश्वास का त्योहार है, लेकिन अंबाला के ऑब्जर्वेशन होम में इस बार यह पर्व कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। परिवार से दूर रह रहे बच्चों की कलाई पर जब राखी बांधी गई तो माहौल भावुक हो गया। कई बच्चों को इस दौरान अपने परिवार...

अंबाला में ट्रैक्टर पार्ट्स फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में इसकी आवाज सुनाई दी और कई घरों की खिड़कियों के शीशे...

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.