Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी का संकल्प: किसानों से समझौता नहीं, चाहे जो भी हो जाए

नई दिल्ली  | नई दिल्ली में आयोजित एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को लेकर एक बड़ा और भावुक बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनकी सरकार किसानों के हितों पर कभी भी समझौता नहीं करेगी, चाहे इसके लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।

किसानों का हित सर्वोपरि”

एमएस स्वामीनाथन को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “सरकार की प्राथमिकता किसानों, पशुपालकों और मछुआरों की भलाई है। मैं जानता हूं कि इस रास्ते में मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।”

किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में कदम

प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार खेती पर लागत घटाने, आय बढ़ाने और नए विकल्प तैयार करने पर लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने उन योजनाओं का ज़िक्र किया जो किसानों के जीवन में बदलाव ला रही हैं:

  • पीएम किसान सम्मान निधि: सीधी आर्थिक मदद से छोटे किसानों को राहत
  • फसल बीमा योजना: प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम से सुरक्षा
  • पीएम धन-धान्य योजना: 100 पिछड़े जिलों के किसानों को नई उम्मीद
  • ई-नाम (e-NAM): डिजिटल मंडी प्लेटफॉर्म, जिससे बिक्री आसान

जलवायु संकट पर भी चिंता जताई

प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन को खेती के लिए बढ़ती चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि अब ऐसी फसलों की जरूरत है जो गर्मी और जलवायु संकट को झेल सकें। साथ ही सस्ते और सुलभ मृदा परीक्षण उपकरणों के विकास पर भी जोर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.