Facebook-f Youtube X-twitter

रक्षा बंधन पर यात्रियों को राहत: HRTC ने चंडीगढ़ रूट पर बढ़ाई बस सेवाएं 

Bilaspur, Subhash

पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष बस सेवाएं शुरू की हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिलासपुर से चंडीगढ़ के लिए चार अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।

एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के सहायक प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि निगम ने सभी प्रमुख रूटों पर यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर अतिरिक्त बसें तैनात की हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार पर किसी भी यात्री को परेशानी न हो, इसके लिए निगम पूरी तरह से तैयार है।

बिलासपुर से चंडीगढ़ रूट पर खासतौर पर अधिक भीड़ रहने के कारण इस मार्ग पर अतिरिक्त चार बसों की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्थानीय और अन्य जिला मार्गों पर भी जरूरत अनुसार विशेष सेवाएं चलाई जा रही हैं। एचआरटीसी की इस पहल से पर्व के दौरान सफर कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नारनौल में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई में 7 हजार बरामद

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग, नारनौल में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, इस...

टोहाना में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड में अनियमितताएं उजागर

Summer express, फतेहाबाद|हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित डांगरा रोड पर एक रसोई गैस एजेंसी पर देर रात CM फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एजेंसी को मौके पर ही सील कर दिया गया। जानकारी...

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हरियाणा में कचरे से बनेगी बिजली, पांच शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद |हरियाणा सरकार ने कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, करनाल और हिसार में कचरे से बिजली उत्पादन के लिए आधुनिक संयंत्र लगाए जाएंगे। प्रदेश के...

सोनीपत में महिला आयोग की सख्ती: चेयरपर्सन रेणु भाटिया का ठेकों और क्लबों पर छापा

Summer express,सोनीपत |हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सोनीपत के राई क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख यूनिवर्सिटी के आसपास अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए देर रात औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि भाटिया खुद कार चलाकर मौके पर पहुंचीं और गांव राठधाना रोड के आसपास संचालित शराब ठेकों और कई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.