Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राखी पर मौसम का कहर, कई राज्यों में अलर्ट

दिल्ली  | देशभर में मानसून का असर अब तेज होता दिख रहा है और कई राज्यों में इसका प्रभाव जनजीवन पर पड़ने लगा है। दिल्ली-NCR में आज सुबह से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, खासकर रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले हफ्ते तक बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 14 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। दिल्ली में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य भारत और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश अगले चार-पांच दिन तक बनी रह सकती है।

पूर्वोत्तर में अलर्ट, बाढ़-भूस्खलन का खतरा
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 से 13 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने इन इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है, क्योंकि लगातार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

त्योहारों पर मौसम का मिजाज

  • उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश: 10 अगस्त से तेज बारिश, राखी के दिन भी जारी रहने की संभावना। कुछ जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा।
  • दिल्ली-NCR: राखी पर गरज-बारिश, ठंडक का अहसास लेकिन कई जगह जलभराव की आशंका।
  • मध्य भारत, राजस्थान: हल्की से मध्यम बारिश का दौर त्योहार तक जारी।
  • पूर्वोत्तर राज्य: लगातार भारी बारिश से हालात बिगड़ने की आशंका।
  • दक्षिण भारत: तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 10 से 15 अगस्त तक भारी बारिश, यातायात बाधित हो सकता है।
  • बिहार व आसपास: पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा और किशनगंज में अलर्ट जारी।

विशेष चेतावनी

कुछ राज्यों में बिजली गिरने की संभावना है। हिमाचल के किन्नौर में हाल ही में बादल फटने से कैलाश यात्रा पर निकले श्रद्धालु फंस गए हैं। उत्तराखंड में भूस्खलन और दिल्ली-यूपी में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मौके पर लोगों से सुरक्षित रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.