Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तराखंड में तबाही के बाद बड़ा रेस्क्यू, क्या अब सब सुरक्षित हैं?

उत्तरकाशी  |  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 5 अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित धराली और हर्षिल क्षेत्रों से अब तक 1126 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। यह जानकारी राज्य के गृह सचिव शैलेश बगौली ने शनिवार देर शाम दी। उन्होंने बताया कि आज युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाए गए, जिसमें 480 लोगों को हर्षिल और नेलांग से जौलीग्रांट, मातली और चिन्यालीसौंड के लिए रवाना किया गया।

चार दिनों में 1126 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

शैलेश बगौली ने बताया कि 6 से 9 अगस्त के बीच चार दिनों में कुल 1126 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। शनिवार को यूकाडा और सेना के हेलीकॉप्टरों ने 128 सॉर्टी की, जबकि इन चार दिनों में कुल 257 सॉर्टी हुई हैं।

गृह सचिव ने शाम लगभग 7 बजे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर जिला अधिकारी प्रशांत आर्या से दिनभर के रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। साथ ही हर्षिल और धराली में डीजल की कमी न हो, इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती को प्रतिदिन 2000 लीटर डीजल और 20 से 25 रसोई गैस सिलेंडर भेजने के निर्देश दिए गए।

अधिकारी राहत कार्यों में जुटे

गृह सचिव ने अधिकारियों को कहा कि जब तक सड़कें बहाल नहीं हो जातीं, तब तक घोड़े-खच्चरों के जरिए आपूर्ति जारी रखी जाए। साथ ही बीआरओ की मांग पर जल पुलिस को धराली में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नाव भेजने के भी आदेश दिए गए।

इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप, डीआईजी राजकुमार नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास तेज कर दिए हैं ताकि सभी प्रभावितों को जल्द से जल्द मदद पहुंच सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नाके पर तैनात एएसआई की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार

Summer express, खरड़। शहर खरड़ में पुलिस नाके पर ड्यूटी कर रहे एक एएसआई के साथ मारपीट करने और उनकी वर्दी फाडऩे का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के दौरान आरोपी ने अपने कुछ साथियों को भी...

संस्कार, संस्कृति और सृजनशीलता का संगम बना भारत विकास परिषद का बाल संस्कार शिविर

Summer express, पंचकूला,करुणा मित्तल | भारत विकास परिषद, पंचकूला मुख्य शाखा द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 2 जून से 6 जून तक आयोजित इस शिविर में लगभग 65 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर...

जनगणना-2027: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 गणनाकार और सुपरवाइजर सम्मानित

Summer express, मोहाली | जनगणना-2027 के कार्य को पूरी लगन, समर्पण और तेजी से पूरा करने वाले गणनाकारों और सुपरवाइजरों का उत्साहवर्धन करते हुए आज प्रिंसिपल सेंसस अधिकारी-कम-कमिश्नर, नगर निगम एस.ए.एस. नगर संदीप सिंह गाढ़ा को Sandeep Singh Gada ने एक विशेष लेकिन सादे समारोह के दौरान 25 गणनाकारों और सुपरवाइजरों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित...

मीत हेयर के प्रयासों से सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने पहली बार स्टेडियम के अंदर टेस्ट मैच देखा

Summer express, मोहाली I पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के सचिव एवं लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर के निमंत्रण पर आज बरनाला के सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने न्यू चंडीगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आनंद लिया। मीत हेयर और भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पिता लखविंदर सिंह गिल ने...

शबाब साबरी के सुरों ने बांधा समां,राज्यपाल ने किया ग्रीष्मोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ

Summer express/शिमला, 08 जून -:शिमला जिला की वैश्विक पटल पर पहचान का प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 का भव्य आगाज आज ऐतिहासिक रिज मैदान से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.