Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंडोह डैम के पास दयोड़ में नेशनल हाईवे धंसा.. साथ लगते घरों पर मंडराया खतरा

Mandi, Dharamveer

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सफर करना लगातार खतरनाक होता जा रहा है। ताजा मामला पंडोह डैम के पास दयोड़ में सामने आया है, जहां जमीन धंसने से हाईवे करीब 4 से 6 फीट तक बैठ गया। लोक निर्माण विभाग की मदद से पत्थर और मिट्टी डालकर क्षतिग्रस्त हिस्से को अस्थायी रूप से बहाल किया गया है, लेकिन धंसाव का सिलसिला जारी है।

पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण भारी वाहनों को भी इसी हिस्से से गुजरना पड़ रहा है। पुलिस कर्मी मौके पर रहकर खुद पत्थर व मलबा डालकर सड़क को चलने योग्य बना रहे हैं।सिर्फ सड़क ही नहीं, आसपास के कई घर भी धंसाव की चपेट में आ गए हैं। कोयला देवी का घर और गौशाला भी खतरे में है, जिसके चलते उनका परिवार कंपनी द्वारा बनाए गए अस्थायी टीन शेड में रह रहा है। उन्होंने बताया कि घर के ऊपर पानी का कलवर्ट टूटा हुआ है, जिससे पानी का बहाव बदलकर खतरा और बढ़ा रहा है।कोयला देवी ने प्रशासन से तुरंत प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नाके पर तैनात एएसआई की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार

Summer express, खरड़। शहर खरड़ में पुलिस नाके पर ड्यूटी कर रहे एक एएसआई के साथ मारपीट करने और उनकी वर्दी फाडऩे का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के दौरान आरोपी ने अपने कुछ साथियों को भी...

संस्कार, संस्कृति और सृजनशीलता का संगम बना भारत विकास परिषद का बाल संस्कार शिविर

Summer express, पंचकूला,करुणा मित्तल | भारत विकास परिषद, पंचकूला मुख्य शाखा द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 2 जून से 6 जून तक आयोजित इस शिविर में लगभग 65 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर...

जनगणना-2027: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 गणनाकार और सुपरवाइजर सम्मानित

Summer express, मोहाली | जनगणना-2027 के कार्य को पूरी लगन, समर्पण और तेजी से पूरा करने वाले गणनाकारों और सुपरवाइजरों का उत्साहवर्धन करते हुए आज प्रिंसिपल सेंसस अधिकारी-कम-कमिश्नर, नगर निगम एस.ए.एस. नगर संदीप सिंह गाढ़ा को Sandeep Singh Gada ने एक विशेष लेकिन सादे समारोह के दौरान 25 गणनाकारों और सुपरवाइजरों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित...

मीत हेयर के प्रयासों से सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने पहली बार स्टेडियम के अंदर टेस्ट मैच देखा

Summer express, मोहाली I पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के सचिव एवं लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर के निमंत्रण पर आज बरनाला के सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने न्यू चंडीगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आनंद लिया। मीत हेयर और भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पिता लखविंदर सिंह गिल ने...

शबाब साबरी के सुरों ने बांधा समां,राज्यपाल ने किया ग्रीष्मोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ

Summer express/शिमला, 08 जून -:शिमला जिला की वैश्विक पटल पर पहचान का प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 का भव्य आगाज आज ऐतिहासिक रिज मैदान से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.