Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विपक्षी मार्च पर पुलिस कार्रवाई.. राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

Shimla, 11 August


दिल्ली में सोमवार को विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। दिल्ली पुलिस ने मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे माहौल गरमा गया। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन आयोग तक जाने वाले थे, लेकिन सरकार के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।राठौर ने आरोप लगाया, “आज निर्वाचन आयोग के बजाय बीजेपी और सरकार खुद सफाई दे रही है। यह साफ है कि सरकार विपक्ष को डराने और धमकाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार वोटों की चोरी करके सत्ता में आई है, ऐसे में प्रधानमंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। देश में अघोषित आपातकाल लागू है, संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव डाला जा रहा है और आवाज उठाने वालों को ईडी जैसी एजेंसियों से निशाना बनाया जा रहा है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...

रोहड़ू के बेटे अमित झराटे ने रचा नया कीर्तिमान, ACF परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Summer express/शिमला, संजू -:रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के होनहार युवा अमित झराटे ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में जश्न...

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीमार पति को पीठ पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकती दिखी महिला

Summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों...

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामला: पूछताछ के बाद आरोपी सौरव बिस्वास तिहाड़ जेल भेजा गया

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन की रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की, जिसमें जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.