Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एयर इंडिया फ्लाइट में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों की जान बची

तिरुवनंतपुरम  | रविवार शाम तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 को तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल समेत 100 से अधिक यात्री सवार थे। वेणुगोपाल ने इस घटना को “भयावह सफर” करार देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जांच की मांग की है।

सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि फ्लाइट की शुरुआत देरी से हुई और टेकऑफ के बाद ही विमान में असामान्य टर्बुलेंस महसूस हुई। करीब एक घंटे बाद पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी दी और उसे चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मोड़ दिया।

वेणुगोपाल ने बताया कि विमान लगभग दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे पर एक अन्य विमान होने की सूचना मिलने पर पायलट ने तुरंत विमान को ऊपर उठाकर गो-अराउंड किया, जिससे यात्रियों की जान बच गई। दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतर सका।

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि पहली लैंडिंग के समय चेन्नई एटीसी ने गो-अराउंड का निर्देश दिया था, जो किसी अन्य विमान के कारण नहीं था। एयरलाइन ने कहा कि पायलट ने सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि रखी। एयरबस A320 विमान की जांच जारी है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।एयर इंडिया फ्लाइट में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों की जान बची

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.