Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिट्सबर्ग में स्टील संयंत्र धमाका, दो की मौत, कई घायल

अमेरिका  | अमेरिका के पिट्सबर्ग शहर के पास स्थित ‘यूएस स्टील’ संयंत्र में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 10 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 10:51 बजे हुई इस घटना में संयंत्र को भारी नुकसान पहुंचा और आसपास के मॉन वैली इलाके में काले धुएं का घना गुबार छा गया। एक कर्मचारी को कई घंटों की मशक्कत के बाद मलबे से जिंदा निकाला गया।

धमाके के बाद संयंत्र में कई छोटे विस्फोट भी हुए, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी ताकि राहत और बचाव कार्य में बाधा न आए। यूएस स्टील के मुख्य विनिर्माण अधिकारी स्कॉट बकिसो ने कहा कि हादसे की जांच जारी है और अभी नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है।

स्थानीय अस्पतालों ने घायल कर्मचारियों का इलाज किया, जिनमें से अधिकांश को कुछ घंटों में छुट्टी दे दी गई। हालांकि, तीन लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

यह संयंत्र पहले भी हादसों का शिकार हो चुका है। 2009 और 2010 में यहां हुए धमाकों में कई लोगों की मौत और दर्जनों घायल हुए थे। करीब 1,400 कर्मचारियों वाले इस क्लैरटन संयंत्र को प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों को लेकर भी आलोचना का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों ने फिलहाल इलाके को सील कर दिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.