Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान में अचानक आग

चेन्नई  | चेन्नई एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मलेशिया के कुआलालंपुर से आ रही एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक विमान के लैंडिंग के दौरान अचानक चौथे इंजन में आग लग गई। हालांकि, एयरपोर्ट स्टाफ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से हादसा टल गया और सभी सुरक्षित बच गए।

जानकारी के मुताबिक, विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था, तभी इंजन में आग भड़क उठी। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर कुछ ही सेकंड में पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान विमान में मौजूद क्रू पूरी तरह सुरक्षित रहे।

इस अचानक हुई घटना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते हालात को काबू में कर लिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अगर आग पर तुरंत नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जांच टीम अब आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही:  8 लोगों की मौत,200 से अधिक घायल

Summer express, मनीला। दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल पर 8.1 तीव्रता दर्ज किए गए इस भूकंप में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। भूकंप के बाद कई...

जालंधर में नवजात को बेचने के आरोपों का मामला और उलझा, नई ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने

Summer express, जालंधर। जालंधर में 16 दिन के एक नवजात शिशु को कथित तौर पर बेचने के आरोपों का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मामले में अब एक नई ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रिकॉर्डिंग को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं,...

कल से शुरू होंगी एसपीयू की पीजी परीक्षाएं, 20 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएशन की वार्षिक परिक्षाएं कल यानी 9 जून से शुरू होने जा रही हैं जो 12 जुलाई तक चलेंगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने इस संदर्भ में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि...

हैदराबाद में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, पति पर हत्या का आरोप

Summer express, हैदराबाद। शहर के किशन बाग इलाके में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। मामले में हत्या...

बॉलीवुड रंग में सजा हिमाचली संगीत, दीपक मट्टू का नया गीत ‘तेरा नखरा’ हुआ लॉन्च

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचली संगीत को नई पहचान देने की दिशा में मंडी के प्रसिद्ध संगीतज्ञ दीपक मट्टू ने एक और कदम बढ़ाया है। संगीत और म्यूजिक थेरेपी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके दीपक मट्टू ने अपना नया पहाड़ी गीत ‘तेरा नखरा’ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.