कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है जहां मंगलवार देर रात जीटी रोड पर एक जबरदस्त मुठभेड़ हुई। पुलिस की CIA वन टीम ने उमरी व समानबाहु गांव के पास घात लगाकर तीन बदमाशों को घेर लिया।
इस मुठभेड़ में दो गैंगस्टर सुनील और अमोश, जो पंजाब के निवासी हैं, पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरा बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन बदमाशों का कौन से गैंग से संबंध है और वे किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। यह घटना सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय बन गई है और पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।