Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वतंत्रता दिवस पर KBC 17 का ‘महा उत्सव स्पेशल’: तीन वीरांगनाओं की बहादुरी से गूंजेगी हॉट सीट

13 August, 2025

अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 17वें सीज़न के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आया है। हर बार की तरह इस बार भी शो अपने नए अंदाज़ और प्रेरणादायक कहानियों से दर्शकों को ज्ञान और मनोरंजन दोनों का अनुभव कराएगा।

15 अगस्त को प्रसारित होने वाला एपिसोड पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा होगा। ‘स्वतंत्रता दिवस महा उत्सव स्पेशल’ नाम के इस एपिसोड में भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली, भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह हॉट सीट पर नजर आएंगी।

ये तीनों बहादुर महिलाएं ऑपरेशन सिंदूर की कहानी साझा करेंगी। प्रोमो के एक सीन में कर्नल सोफिया, अमिताभ बच्चन से कहती हैं— “पाकिस्तान ऐसा करता रहा है, इसलिए जवाब देना ज़रूरी था।” उन्होंने बिग बी को पूरे ऑपरेशन की पृष्ठभूमि और सफलता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही यह भी कहा— “यह नई सोच वाला नया भारत है।”यह खास एपिसोड न केवल ज्ञान का खजाना होगा, बल्कि भारतीय महिला शक्ति की वीरता और जज़्बे को सलाम भी करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...

बंधुआ मजदूरी के शिकार नाबालिग को मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से 10 लाख का मुआवजा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद बंधुआ मजदूरी, बाल शोषण और अमानवीय व्यवहार का शिकार हुए 15 वर्षीय किशोर को विशेष मामले के रूप में 10 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया गया है। आयोग की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने 16 जून 2026 को यह राशि स्वीकृत की। उल्लेखनीय है...

रेवाड़ी रेलवे रोड पर युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर...

सावन-तीज से पहले सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : 13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

Summer express, सोनीपत। सावन और तीज के त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में घेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे संचालित घेवर विक्रेताओं और विभिन्न मित्र मंडलियों की दुकानों पर छापेमारी कर देसी घी, मावा और घेवर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.