Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, हालात तनावपूर्ण

पाकिस्तान  | पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंक का साया एक बार फिर गहराता जा रहा है। वाशुक ज़िले में मंगलवार को सुरक्षाबलों पर हुए घातक हमले में कम से कम 9 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। यह हमला तब हुआ जब सेना की एक टुकड़ी मूवमेंट में थी और आतंकियों ने पुलिस थाने व फ्रंटियर कॉर्प्स के ठिकाने को निशाना बनाया।

हमले का तरीका

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दर्जनों हथियारबंद आतंकियों ने अचानक धावा बोल दिया। सेना की मूवमेंट के दौरान घात लगाकर किए गए इस हमले में सुरक्षाबलों को भारी नुकसान हुआ। जवाबी फायरिंग में कितने आतंकी मारे गए, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बलूचिस्तान में हिंसा का सिलसिला

यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को पटरी पर IED धमाका कर बेपटरी किया गया था, जिससे छह डिब्बे उतर गए और चार यात्री घायल हो गए। इससे पहले कलात क्षेत्र में कराची से क्वेटा जा रही यात्री बस पर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत और सात घायल हुए।

बम धमाके से दहला बाजार

किला अब्दुल्ला जिले के जब्बार मार्केट के पास एक शक्तिशाली बम धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हुए। धमाके से आसपास की इमारतें और दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अशांति की जड़ें

बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी आंदोलनों और आतंकवादी घटनाओं का केंद्र रहा है। स्थानीय बलूच समूहों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार उनके संसाधनों का दोहन कर रही है और उन्हें उनका हक नहीं दे रही। यही नाराजगी अब हिंसक रूप लेकर पाकिस्तानी सेना, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और नागरिकों पर हमलों में बदल चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.