जालंधर | जालंधर के गांव नंदनपुर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब हथियारबंद हमलावरों ने दिनदहाड़े एक युवक को घर में घुसकर गोलियों से भून डाला। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गोपी का कुछ समय पहले आरोपियों के साथ विवाद हुआ था, जो रंजिश में बदल गया। इसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए हमलावर उसके घर में घुस आए और परिवार के सामने ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से गोपी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।