Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी से सुशील धानक बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, 42 दावेदारों को पछाड़ा

चरखी दादरी |  कांग्रेस हाईकमान ने देर शाम प्रदेश के 32 जिलाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए चरखी दादरी जिले की कमान सुशील धानक को सौंपी है। एससी समाज से ताल्लुक रखने वाले और सैलजा गुट के करीबी सुशील धानक लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं। वह एससी मोर्चा में जिला और प्रदेश स्तर के कई पद संभाल चुके हैं और भारत जोड़ो यात्रा में 150 दिन तक शामिल रहे।

जिलाध्यक्ष पद के लिए दादरी और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों से 42 कांग्रेसियों ने आवेदन किया था। केंद्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी ने सभी आवेदकों और कार्यकर्ताओं से बैठक की थी। अधिकतर दावेदार हुड्डा गुट से जुड़े थे, लेकिन अंतिम फैसला सैलजा गुट के पक्ष में गया।

53 वर्षीय धानक 1991 में ब्लॉक सचिव से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस जिला महासचिव, प्रदेश सचिव, संयोजक और अध्यक्ष जैसे कई पदों पर काम किया। हाल ही में वे बिहार चुनाव के ऑब्जर्वर भी बनाए गए हैं।

धानक ने बताया कि वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरी दूरी तय करने वाले धानक समाज के अकेले व्यक्ति थे। हालांकि उन्होंने खुद कोई चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उनकी मां चंद्रमुखी गांव साहुवास की सरपंच रह चुकी हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस ने भिवानी ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिरुद्ध चौधरी को सौंपी है, जो पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के पौत्र और रणबीर सिंह महेंद्र के बेटे हैं। उनके नियुक्त होते ही भिवानी और दादरी दोनों जिलों में समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.