Facebook-f Youtube X-twitter

पूर्व विधायक राजिंदर राणा का आरोप..प्रदेश सरकार बदले की भावना से चला रही काम, झूठे केस बना रही

Hamirpur, Arvind 

पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजिंदर राणा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर द्वेष व बदले की भावना से काम करने के गंभीर आरोप लगाए। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल में सरकार ने “नए रिवाज” की शुरुआत की है, जिसके नतीजे भविष्य में खतरनाक हो सकते हैं।

राणा ने आरोप लगाया कि सरकार, पार्टी छोड़कर जाने वालों और सरकार की आलोचना करने वालों पर झूठे मामले दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायक आशीष शर्मा द्वारा भ्रष्टाचार पर विधानसभा में सवाल उठाने के बाद उनके परिवार के क्रेशर पर कार्रवाई की गई।पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का हवाला देते हुए राणा ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि सुक्खू मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश को नुकसान होगा। राणा ने दावा किया कि वीरभद्र सिंह ने सुक्खू को “प्रदेश का सबसे बड़ा ब्लैकमेलर” भी कहा था।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने रिकॉर्ड कर्ज लिया है, लेकिन कर्मचारियों को डीए व मेडिकल बिल का भुगतान नहीं हो रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और जनता परेशान है।

राणा ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि अपनी पत्नी को देहरा उपचुनाव जिताने के लिए कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से महिला मंडलों को 34 लाख रुपये आवंटित किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि फागू (ठियोग) में निजी भूमि तक सड़क बनाने में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ, और सोलर परियोजनाओं में ऊंचे दामों पर काम करवा कर लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.